Kaushlendra Pandey / नारी सम्मान, सुरक्षा और सशक्त भागीदारी के संकल्प के साथ पटना में गंगा घाट स्थित रेलवे ब्रिज पर आयोजित “फन रन” कार्यक्रम का भव्य शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर कार्यक्रम को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया तथा उपस्थित मातृशक्ति को संबोधित करते हुए उनका अभिनंदन किया गया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि माननीय प्रधानमंत्री Narendra Modi द्वारा लागू नारी शक्ति वंदन अधिनियम के माध्यम से लोकसभा और विधानसभा में महिलाओं को 33% आरक्षण देकर उनकी भागीदारी सुनिश्चित की जा रही है। वहीं Nitish Kumar ने भी राज्य में महिलाओं को अधिकार और सम्मान देने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाए हैं।
उन्होंने कहा कि महिलाओं के सम्मान और सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाएगी और “भाई” बनकर उनके अधिकारों की रक्षा की जाएगी। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में मातृशक्ति की भागीदारी देखने को मिली, जो नारी शक्ति वंदन अधिनियम के प्रति बढ़ते उत्साह और जागरूकता को दर्शाती है।
यह आयोजन महिलाओं के सशक्तिकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल के रूप में देखा जा रहा है, जो समाज में समान भागीदारी और सम्मान के संदेश को मजबूत करता है।
#NariShaktiVandan #WomenEmpowerment #Patna



























