मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के आवास पर पश्चिम बंगाल चुनाव से लौटे कार्यकर्ताओं का सम्मान
प्रियंका भारद्वाज /पटना। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने आज लोकसेवक आवास पर पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 में प्रवास कर संगठनात्मक कार्यों में जुटे बिहार के भाजपा कार्यकर्ताओं से स्नेहपूर्ण मुलाकात की।
इस दौरान मुख्यमंत्री ने कार्यकर्ताओं के चुनावी अनुभवों को सुना और पश्चिम बंगाल में पार्टी संगठन को मजबूत बनाने में उनकी भूमिका की सराहना की। उन्होंने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता राष्ट्रहित और संगठन के विस्तार के लिए लगातार समर्पण भाव से कार्य कर रहे हैं।
मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि कार्यकर्ताओं की मेहनत और जनसंपर्क अभियान के कारण भाजपा पश्चिम बंगाल में लगातार मजबूत हो रही है। उन्होंने कार्यकर्ताओं का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि संगठन की शक्ति ही भाजपा की सबसे बड़ी ताकत है।
मुलाकात के दौरान कार्यकर्ताओं ने भी पश्चिम बंगाल चुनाव से जुड़े अपने अनुभव साझा किए। कार्यक्रम में भाजपा के कई नेता एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।
#WestBengalElections2026 #BJP4Bengal #BJP4India