प्रियंका भारद्वाज /नई दिल्ली। प्रधानमंत्री Narendra Modi ने ईद-उल-अजहा के पावन अवसर पर देशवासियों को शुभकामनाएं दी हैं। प्रधानमंत्री ने अपने संदेश में कहा कि यह पर्व समाज में भाईचारे, प्रेम और खुशहाली की भावना को और मजबूत करे।
प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर अपने संदेश में लिखा, “Eid ul-Adha greetings! May this occasion deepen the spirit of brotherhood and happiness in our society. Praying for everyone’s success and good health.”
प्रधानमंत्री ने देशवासियों की सफलता, सुख-समृद्धि और उत्तम स्वास्थ्य की कामना करते हुए कहा कि ईद-उल-अजहा का यह त्योहार आपसी सद्भाव, त्याग और मानवता के मूल्यों को आगे बढ़ाने का संदेश देता है।
देशभर में मुस्लिम समुदाय के लोग श्रद्धा और उत्साह के साथ ईद-उल-अजहा मना रहे हैं। इस अवसर पर मस्जिदों और ईदगाहों में विशेष नमाज अदा की जा रही है तथा अमन-चैन और तरक्की की दुआ मांगी जा रही है।
— कंट्री इनसाइड न्यूज एजेंसी



























