सौरभ निगम / नई दिल्ली। केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री Nitin Gadkari और केंद्रीय पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्री Hardeep Singh Puri ने नई दिल्ली में Hero MotoCorp की पहली फ्लेक्स-फ्यूल मोटरसाइकिलों के लॉन्च कार्यक्रम को संबोधित किया।
इस अवसर पर दोनों मंत्रियों ने कहा कि फ्लेक्स-फ्यूल वाहनों की शुरुआत देश के ऑटोमोबाइल क्षेत्र, पर्यावरण संरक्षण और अर्थव्यवस्था के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है। उन्होंने कहा कि यह पहल वैकल्पिक और स्वच्छ ईंधन को बढ़ावा देने की दिशा में बड़ा कदम है, जिससे पेट्रोलियम आयात पर निर्भरता कम होगी और किसानों को भी लाभ मिलेगा।
मंत्रियों ने इस उपलब्धि का श्रेय सरकार, उद्योग जगत और अन्य सभी हितधारकों के बीच बेहतर समन्वय और सहयोग को दिया। उन्होंने विश्वास जताया कि फ्लेक्स-फ्यूल तकनीक भारत को हरित और आत्मनिर्भर परिवहन व्यवस्था की ओर तेजी से आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।



























