सौरभ निगम /नई दिल्ली में आयोजित राष्ट्रीय पंचायत पुरस्कार 2025 समारोह में ग्रामीण परिवर्तन और सुशासन की दिशा में उल्लेखनीय योगदान देने वाली 42 पंचायतों को सम्मानित किया गया। इस वर्ष पुरस्कार प्राप्त करने वाली 42 पंचायतों में 22 महिला-नेतृत्व वाली पंचायतें शामिल हैं, जो स्थानीय शासन में महिलाओं की बढ़ती भूमिका को दर्शाती हैं।
समारोह के दौरान पंचायतों की सफल पहलों और नवाचारों पर आधारित ‘बेस्ट प्रैक्टिसेज़ कंपेंडियम’ भी जारी किया गया, ताकि देशभर की पंचायतें इन मॉडल कार्यों से प्रेरणा लेकर ग्रामीण विकास को नई गति दे सकें।
यह सम्मान ग्रामीण क्षेत्रों में सतत विकास, जनभागीदारी, स्वच्छता, सामाजिक समावेशन और बेहतर प्रशासन को बढ़ावा देने वाली पंचायतों को दिया गया। राष्ट्रीय पंचायत पुरस्कार पंचायतों के उत्कृष्ट कार्यों को पहचान देने और अन्य पंचायतों को प्रेरित करने का महत्वपूर्ण मंच माना जाता है।




























