Kaushlendra Pandey /पटना, कंट्री इनसाइड न्यूज एजेंसी।बिहार विधानमंडल परिसर में बिहार विधान परिषद द्विवार्षिक चुनाव-2026 के लिए एनडीए के प्रत्याशियों ने सोमवार को अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। इस अवसर पर गठबंधन के वरिष्ठ नेताओं, जनप्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं की बड़ी उपस्थिति देखने को मिली।
एनडीए की ओर से निशांत कुमार, पवन सिंह, संजय मयूख सहित सभी अधिकृत प्रत्याशियों ने नामांकन दाखिल किया। नामांकन के दौरान एनडीए नेताओं ने प्रत्याशियों का स्वागत करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दीं और उनकी जीत का विश्वास व्यक्त किया।
कार्यक्रम में उपस्थित नेताओं ने कहा कि एनडीए सरकार के नेतृत्व में बिहार विकास, सुशासन और जनकल्याण के नए मानक स्थापित कर रहा है। उन्होंने कहा कि विधान परिषद में अनुभवी और जनहित के प्रति समर्पित प्रतिनिधियों के पहुंचने से राज्य के विकास को और गति मिलेगी।
नामांकन के अवसर पर एनडीए नेताओं ने कहा कि प्रधानमंत्री के विकसित भारत और बिहार सरकार के विकसित बिहार के संकल्प को साकार करने में ये प्रत्याशी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। नेताओं ने दावा किया कि जनता का विश्वास एनडीए के साथ है और सभी प्रत्याशी भारी मतों से विजयी होंगे।
नामांकन के दौरान पूरे परिसर में उत्साह का माहौल रहा। कार्यकर्ताओं ने अपने-अपने नेताओं के समर्थन में नारे लगाए और प्रत्याशियों को जीत की अग्रिम बधाई दी।
#NDA4Bihar #ViksitBihar #NishantKumar #PawanSingh #SanjayMayukh #BiharMLCElection2026 #BiharPolitics #CountryInsideNewsAgency





























