Kaushlendra Pandey /मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी जी ने आज राजकीय कन्या उच्च माध्यमिक विद्यालय, शास्त्रीनगर, पटना से ‘बिहार स्कूल लाइव क्लासेज’ का शुभारंभ कर राज्य में डिजिटल एवं तकनीक-संचालित शिक्षा के नए युग की शुरुआत की।
इस अवसर पर बिहार विद्यालय परीक्षा समिति द्वारा संचालित ऑनलाइन कोचिंग कार्यक्रम के अंतर्गत पटना के 10 सरस्वती विद्या निकेतन (मॉडल स्कूल) में JEE एवं NEET जैसी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी हेतु निःशुल्क अनुशिक्षण कार्यक्रम का भी शुभारंभ किया गया।
माननीय मुख्यमंत्री जी ने कहा कि शिक्षा विभाग एवं 7 स्वयंसेवी संस्थाओं के साथ हुए समझौता ज्ञापन (MoU) के माध्यम से बिहार के हाई स्कूलों में ‘बिहार स्कूल लाइव क्लासेज’ संचालित की जाएंगी। इससे विद्यार्थियों को आधुनिक तकनीक के माध्यम से गुणवत्तापूर्ण शिक्षा निःशुल्क उपलब्ध होगी तथा उन्हें प्रतियोगी परीक्षाओं की बेहतर तैयारी का अवसर मिलेगा।
यह पहल राज्य के प्रत्येक विद्यार्थी तक तकनीक-संचालित, गुणवत्तापूर्ण एवं प्रतियोगी परीक्षा उन्मुख शिक्षा की समान पहुँच सुनिश्चित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।




























