पटना में मेगा जॉब फेयर-2026 का समापन, 20 हजार से अधिक युवाओं को मिला रोजगार
Kaushlendra Pandey / पटना: ज्ञान भवन, पटना में आयोजित मेगा जॉब फेयर-2026 के समापन समारोह में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने चयनित युवाओं को नियुक्ति पत्र वितरित किए। इस दौरान उन्होंने युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने को सरकार की प्राथमिकता बताया।
मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि मेगा जॉब फेयर के माध्यम से 20 हजार से अधिक युवाओं को रोजगार मिला है। उन्होंने कहा कि सरकार का लक्ष्य अगले पांच वर्षों में एक करोड़ लोगों को नौकरी एवं रोजगार से जोड़ना है।
मुख्यमंत्री ने घोषणा की कि अगले वर्ष से बिहार के प्रत्येक जिले में नियोजन मेले आयोजित किए जाएंगे। इसका उद्देश्य युवाओं को उनके क्षेत्र में ही रोजगार के बेहतर अवसर उपलब्ध कराना है।
उन्होंने कहा कि सरकार युवाओं के कौशल विकास और रोजगार के अवसरों को बढ़ाने के लिए लगातार प्रयास कर रही है, ताकि बिहार के युवा आत्मनिर्भर बन सकें और राज्य की विकास यात्रा में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकें।
मेगा जॉब फेयर में बड़ी संख्या में कंपनियों ने हिस्सा लिया और हजारों युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध हुए। नियुक्ति पत्र मिलने के बाद चयनित युवाओं में उत्साह देखने को मिला।
कंट्री इनसाइड न्यूज़ एजेंसी
#समृद्धबिहार #विकसितभारत #MegaJobFair2026 #Rozgar #YouthEmployment #SkillDevelopment #BiharNews