रक्षाबंधन पर मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने बहनों को दी शुभकामनाएं, बोले—इस पवित्र धागे में सिमटा है स्नेह अपार
Kaushlendra Pandey /पटना। रक्षाबंधन के पावन अवसर पर बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने प्रदेशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं दीं। उन्होंने सोशल मीडिया पर साझा किए संदेश में कहा कि राखी के इस पवित्र धागे में भाई-बहन के स्नेह और प्रेम की भावना समाहित है।
मुख्यमंत्री ने बताया कि रक्षाबंधन के अवसर पर उनकी बहनों ने स्नेह और आशीर्वाद के साथ उनकी कलाई पर राखी बांधी। उन्होंने ईश्वर से प्रार्थना की कि प्रदेश की सभी बहनों के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि और खुशियां सदैव बनी रहें।
सम्राट चौधरी ने सभी प्रदेशवासियों को रक्षाबंधन की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए भाई-बहन के इस पवित्र रिश्ते की गरिमा और प्रेम को नमन किया।
कंट्री इनसाइड न्यूज़ एजेंसी