: ममता बनर्जी का BJP पर आरोप – “TMC नेताओं को धमका रहीं केंद्रीय एजेंसियां”
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने भाजपा (BJP) पर बड़ा आरोप लगाया है कि केंद्रीय एजेंसियां तृणमूल कांग्रेस के नेताओं और साथ ही निर्वाचित प्रतिनिधियों को धमका रही हैं। ममता बनर्जी का कहना है कि – “टीएमसी नेताओं को धमकाया जा रहा है कि यदि वह भाजपा के संपर्क में नहीं आएंगे, तो उन्हें चिटफंड घोटाला मामलों में सीधे जेल भेज दिया जाएगा। वहीं, तृणमूल कांग्रेस की प्रमुख ने यहां शहीद दिवस रैली को संबोधित करते हुए यह बात कही है कि पार्टी 26 जुलाई को राज्यव्यापी विरोध प्रदर्शन करेगी और भाजपा द्वारा जुटाए गए काले धन को वापस करने की मांग भी करेगी।
बता दें कि लोकसभा चुनाव के बाद अपनी पहली बड़ी राजनीतिक रैली में बनर्जी ने कहा कि, ‘केंद्रीय एजेंसियां चिटफंड घोटाले से संबंधित मामलों को लेकर हमारे नेताओं और निर्वाचित प्रतिनिधियों को भी धमकी दे रही हैं और उनसे भाजपा के संपर्क में रहने या फिर जेल का सामना करने को कह रही हैं।’
प्रिया सिन्हा
न्यूज़ एडिटर