कांग्रेस को बड़ा झटका तब लगा जब पूर्व अध्यक्ष डॉ. अजय कुमार ने आम आदमी पार्टी के साथ हाथ मिलाया और उनकी पार्टी में शामिल हो गए। बता दें कि लोकसभा चुनाव में खराब प्रदर्शन देने के बाद उन्होंने प्रदेश अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया था। दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया की मौजूदगी में अजय कुमार ने आम आदमी पार्टी की सदस्यता ले ली है।

आने वाले विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को छोड़ आप पार्टी में शामिल हुए डॉ. अजय कुमार क्या कमाल करते नज़र आएंगे यह देखना काफी दिलचस्प होगा। आप पार्टी की जनता उन्हें कितना प्यार देती है यह तो आने वाले समय में पता चल पाएगा।
प्रिया सिन्हा



























