Kaushlendra Pandey /मिथिलेश स्टेडियम, पटना ब्यूरो/ भारतीय पुलिस सेवा के वरिष्ठ अधिकारी श्री आलोक राज, भा०पु० से० (1989) के सेवा निवृत्ति के अवसर पर भव्य सम्मान समारोह एवं रैतिक परेड का आयोजन किया गया। श्री आलोक राज वर्तमान में पुलिस महानिदेशक-सह-अध्यक्ष-सह-प्रबंध निदेशक, बिहार पुलिस भवन निर्माण निगम तथा अतिरिक्त प्रभार में अध्यक्ष, बिहार कर्मचारी चयन आयोग (BSSC), बिहार, पटना के पद पर कार्यरत रहे।
इस गरिमामयी अवसर पर बिहार के पुलिस महानिदेशक श्री विनय कुमार सहित राज्य के कई वरिष्ठ पुलिस अधिकारी एवं बड़ी संख्या में पुलिसकर्मी उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान श्री आलोक राज की लंबी, अनुकरणीय और कर्तव्यनिष्ठ सेवा को स्मरण करते हुए उनके योगदान की सराहना की गई।
सम्मान समारोह एवं रैतिक परेड के माध्यम से पुलिस बल ने उन्हें भावभीनी विदाई दी। वक्ताओं ने कहा कि श्री आलोक राज का अनुशासन, नेतृत्व क्षमता और समर्पण भाव बिहार पुलिस के लिए सदैव प्रेरणास्रोत रहेगा।
कार्यक्रम का आयोजन सूचना एवं जनसंपर्क विभाग, गृह विभाग, बिहार सरकार के तत्वावधान में किया गया।
#BiharPolice #Farewell #Bihar





























