रक्षाबंधन पर स्वास्थ्य मंत्री निशांत ने पेड़ों को बांधी राखी, लिया वृक्ष संरक्षण का संकल्प
Kaushlendra Pandey पटना, 28 अगस्त 2026। रक्षाबंधन एवं बिहार वृक्ष रक्षा दिवस के अवसर पर माननीय स्वास्थ्य मंत्री श्री निशांत ने पेड़ों को राखी बांधकर उनके संरक्षण एवं संवर्धन का संकल्प लिया।
इस अवसर पर स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि पेड़ हमारे जीवन के आधार हैं। पर्यावरण संरक्षण के लिए अधिक से अधिक पौधे लगाना और उनकी देखभाल करना हम सभी की जिम्मेदारी है। पेड़ों की रक्षा केवल पर्यावरण बचाने का प्रयास नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के सुरक्षित और स्वस्थ भविष्य की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।
उन्होंने लोगों से अपील की कि रक्षाबंधन के पावन अवसर पर पेड़ों को भी अपना भाई-बहन मानते हुए उनके संरक्षण का संकल्प लें और प्रकृति के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाएं।
कंट्री इनसाइड न्यूज़ एजेंसी