भारत स्किल मिशन के 10 साल पूरे: भारत मण्डपम में ‘भारत स्किलNXT 2025’ के भव्य आयोजन में दिखा एआई युग का विज़न
प्रियंका भारद्वाज/नई दिल्ली।भारत ने #SkillIndiaMission की 10वीं वर्षगांठ पर एक ऐतिहासिक कदम उठाते हुए ‘भारत स्किलNXT 2025’ कार्यक्रम का आयोजन भारत मंडपम में किया। इस अवसर पर केंद्रीय राज्य मंत्री जयंत चौधरी ने देश के स्कूली बच्चों को कृत्रिम बुद्धिमत्ता (AI) के लिए तैयार करने के लिए SOAR पहल की शुरुआत की। उन्होंने कहा, “भारत दुनिया की सबसे बड़ी स्कूली आबादी को एआई-रेडी बनाने की दिशा में अग्रणी बनने जा रहा है।”
कार्यक्रम के दौरान भारत सरकार ने कई राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय संस्थानों के साथ समझौता ज्ञापनों (MoUs) पर हस्ताक्षर किए, जिससे समावेशी और भविष्य-उन्मुख कौशल पारिस्थितिकी तंत्र के निर्माण का मार्ग प्रशस्त हुआ है।
मुख्य बिंदु:
SOAR पहल का शुभारंभ: AI-Ready युवा भारत की दिशा में निर्णायक कदम
स्कूल जाने वाले बच्चों की सबसे बड़ी आबादी को तकनीकी रूप से दक्ष बनाने का लक्ष्य
वैश्विक और राष्ट्रीय संस्थानों के साथ रणनीतिक साझेदारियां
‘भारत स्किलNXT 2025’ में नवाचार, स्टार्टअप्स और युवाओं को केंद्र में रखकर भविष्य के लिए कौशल विकास पर ज़ोर
यह कार्यक्रम ‘विकसित भारत’ के सपने को साकार करने की दिशा में एक बड़ा कदम माना जा रहा है, जिसमें युवाओं को न केवल नौकरी के लिए तैयार किया जाएगा बल्कि उन्हें उद्यमिता, डिजिटल तकनीक और एआई जैसे क्षेत्रों में अग्रणी बनाया जाएगा।