Kaushlendra Pandey /बिहार में इस साल विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। इससे पहले सरकार कई कामों को पूरा करना चाहती है। उसके लिए सरकार के पास कई एजेंडे हैं। इसका असर आज की कैबिनेट बैठक में भी देखने को मिला। आज मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अध्यक्षता में बिहार कैबिनेट की बैठक हुई, इस बैठक में कुल 136 एजेंडों पर मुहर लगी है। मुख्यमंत्री की प्रगति यात्रा से संबंधित 20 हजार करोड़ की 82 योजना की स्वीकृति दी गई है। मुख्यमंत्री ने 188 योजना की घोषणा अब तक की है। उसमें से 121 योजना की अब तक कैबिनेट से स्वीकृति दे गई है। पथ निर्माण विभाग की सबसे अधिक योजना है।कैबिनेट की बैठक में मुख्य एजेंडा की जो स्वीकृति मिली है उसमें हरिहरनाथ कॉरिडोर का विकास होगा दरभंगा में बस अड्डा की स्वीकृति सबसे जायदा पथ निर्माण और जल संसाधन विभाग की योजनाओं में सुकृति हुई है। नगर विकास विभाग में जल आपूर्ति योजनाओं की सुकृति हुई है। स्वास्थ विभाग में गेस्ट फ़ैकल्टी को बढ़ाया गया है। इसके अलावा 2 डॉक्टरों को डिसमिस किया गया है ।इसके अलावा बांका में पॉस्को न्यायालय का घटना होगा .बिहार में पहली बार विश्व महिला कबाड़ी चैंपियनशिप होगी जिसमे कुल लागत 8 करोड़ है.पूर्णिया और दरभंगा में अंतर राज्य बस अड्डे का होगा निर्माण.मधेपुरा में सिंधेश्वर स्थान को पर्यटक स्थल बनाया जाएगा इसमें अलावा अरेराज स्थित मंदिर को पर्यटक स्थल बनाया जाएगा.इसके बाद हरिरह नाथ मंदिर को भी काशी कॉरिडोर की तरह बनाया जाएगा.बेगूसराय के सिमरिया में कल्पवास मेला के तहत पार्ट 2 का निर्माण किया जाएगा.खगड़िया में राज्य चिकित्सा महाविद्यालय की सुकृति हुई.56 करोड़ की लागत से मिथिला शोध संस्थान बनाया जाएगा.बत्तिया में स्टेडियम का निर्माण किया जाएगा.गोपालगंज से मीरगंज तक बाईपास का निर्माण होगा वहीं रोसेरा में भी बाईपास का निर्माण होगा.बता दें कि हाल ही में केन्द्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने आम बजट पेश किया था। इसमें बिहार के लिए कई घोषनाएं की थी। जिसके बाद कहा जाने लगा था कि चुनाव को देखकर ही यह पिटारा खुला है.


























