पटना 01 फरवरी, 2026 /कल राष्ट्रीय जनता दल के राष्ट्रीय प्रकोष्ठ के विशेष समिति की बैठक-02 वीरचन्द पटेल मार्ग राजद कार्यालय के कर्पूरी सभागार में मो० शब्बीर अंसारी की अध्यक्षता में बैठक हुई। इस बैठक में पूर्व केन्द्रीय मंत्री एवं राष्ट्रीय अल्पसंख्यक (राजद) के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अली अशरफ फातमी ने इस अवसर पर कहा कि राष्ट्रीय अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ 31 अगस्त 2026 तक दस लाख अल्पसंख्यक समाज के लोगों को राजद से जोड़ने के लिए राजद के सदस्य बनाने का काम किया जाएगा। समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्तियों को राजद से जोड़ा जाएगा। इस अभियान की शुरुआत 07 फरवरी 2026 से प्रारंभ किया जाएगा। इस कार्य के लिए राजद अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ चार विशेष समिति का गठन कर घोषणा करेगी।
कार्यक्रम में बिहार विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष एवं राजद के राष्ट्रीय वरीय उपाध्यक्ष श्री उदय नारायण चैधरी ने कहा कि पूरे बिहार ही नहीं, पूरे देश में मुसलमानों के हक और अधिकार के लिए हम संघर्ष के लिए तैयार हैं। बैठक में राजद के पूर्व विधायक एवं राष्ट्रीय महासचिव श्री भोला यादव ने कहा कि अल्पसंख्यक समाज राजद के सबसे मजबूत एवं विश्वसनीय पिलर हैं लेकिन गत विधानसभा चुनाव में कुछ लोगों के द्वारा मुसलमान समाज को भ्रमित करने में सफल हुए जिस पर ध्यान देने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में राष्ट्रीय अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के द्वारा पांच-पांच सदस्यीय टीम भेजकर संगठन की मजबूती एवं दल के नीतियों और अल्पसंख्यकों के लिए कार्य और कार्यक्रमों को बताने का काम करें। इस अवसर पर राजद के राष्ट्रीय अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय महासचिव डॉ. सैयद मोहीबुल हसन हीरा साहब ने कहा कि भोला बाबू के निर्देश के अनुसार 02 अप्रैल 2026 से प्रथम चरण में 20 विधानसभा क्षेत्र में पांच सदस्यीय टीम भेजी जाएगी। प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय महासचिव जफर अहसन उर्फ भाई आरिफ, राजद नेता पप्पू पासवान ने वरिष्ठ नेताओं के सुझाव का समर्थन किया एवं राजद के प्रदेश महासचिव श्री फैयाज आलम को प्रकोष्ठ के तरफ से शॉल देकर सम्मानित किया।
इस अवसर पर प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय महासचिव आरिफ हुसैन, महासचिव सरदार रंजीत सिंह, समिम मलिक, शाहिद जमाल, हैदर आजाद भी मौजूद रहे और इन लोगों ने कहा कि वरिष्ठ नेताओं के मार्गदर्शन पर चलकर प्रकोष्ठ को मजबूत किया जाएगा।




























