Kaushlendra Pandey /राज्य शिक्षा शोध एवं प्रशिक्षण परिषद् (SCERT), बिहार द्वारा जिला सशक्तिकरण कार्यक्रम (DEP) के अंतर्गत बुनियादी साक्षरता एवं संख्या-ज्ञान (FLN) के लिए सभी 60 अध्यापक शिक्षा संस्थानों के व्याख्याताओं का दो दिवसीय राज्य स्तरीय क्षमतावर्धन कार्यशाला का आयोजन मंत्रा सोशल सर्विसेज़ (मंत्रा4चेंज) के सहयोग से दो चरणों में 28–29 जनवरी एवं 29–30 नवंबर 2026 को SCERT, पटना में किया गया।
कार्यशाला में SCERT की संयुक्त निदेशक सुषमा कुमारी, व्याख्याता श्रीमती सपना, FLN PMU के श्री तेज नारायण प्रसाद के मार्गदर्शन में सम्पन्न हुआ। उक्त कार्यशाला में राज्य के विभिन्न शिक्षक-शिक्षा संस्थानों से 92 नामित FLN नोडल व्याख्यातागण, इन्वॉल्व लर्निंग सॉल्यूशंस फाउंडेशन एवं मंत्रा सोशल सर्विसेज़ के प्रतिनिधियों ने सक्रिय सहभागिता की।
इस कार्यशाला का प्रमुख उद्देश्य सभी अभ्यास विद्यालयों को निपुण बनाते हुए राज्य के अन्य सभी विद्यालयों को निपुण बनाने की दिशा मे प्रयास करना है। कार्यशाला में संस्थानों के द्वारा किए गए प्रयास पर चर्चा हुई। इस दिशा मे FLN संसाधन केंद्रों (FLN Resource Centres) के सुदृढ़ीकरण, निपुण (NIPUN) विद्यालय अनुरूप अभ्यास विद्यालयों में हुई प्रगति की समीक्षा, आत्मचिंतन के माध्यम से सीख को सुदृढ़ करना तथा सत्रांत आकलन (Endline Assessment) की प्रक्रिया को बेहतर ढंग से समझते हुए आगे की कार्ययोजना तैयार करना था। साथ ही सभी विद्यालयों को निपुण बनाने के लिए राज्य से विद्यालय स्तर तक मेंटरिंग की संरचना को बनाने और उसे मजबूत करने की आवश्यकता पर बल दिया गया।
सभी प्रतिभागियों की साझी सहमति बनी कि FLN संसाधन केंद्रों की आधारभूत संरचना को सुदृढ़ कर उन्हें क्षमता निर्माण, गतिविधि-आधारित शैक्षणिक सामग्री विकास, नवाचार एवं शैक्षणिक शोध के प्रमुख केंद्र के रूप में विकसित कर पूरे जिले के विद्यालयों को निपुण बनाने की दिशा में कार्य किया जाएगा।
इस अवसर पर संयुक्त निदेशक, श्रीमती सुषमा कुमारी ने कहा, “FLN संसाधन केंद्र केवल एक भौतिक संरचना नहीं, बल्कि जिले में शैक्षणिक गुणवत्ता सुधार का आधार स्तंभ हैं। इन्हें सशक्त बनाकर हम शिक्षकों के सतत क्षमता विकास और नवाचार को गति दे सकते हैं।”
कार्यशाला के दौरान अपर मुख्य सचिव डॉ. बी. राजेंद्र ने सभी प्रतिभागियों को संबोधित किया। वे प्रशिक्षण की गुणवत्ता से संतुष्ट हुए। उन्होंने प्रतिभागियों के संचार कौशल की प्रशंसा की तथा सभी प्रतिभागियों को प्रशिक्षण से वापस जा कर विद्यालयों के साथ बेहतर काम करने के लिए शुभकामनाएं दी।”
कार्यशाला के दौरान प्रतिभागियों के साथ राज्य में FLN पहल के अंतर्गत संचालित प्रमुख गतिविधियों जैसे FLN संसाधन केंद्रों का विकास, विद्यालय अवलोकन, अभ्यास विद्यालयों का सत्रांत आकलन, उपलब्धि प्रदर्शनी-सह-सम्मान समारोह तथा कॉम्प्लेक्स रिसोर्स सेंटर के कार्यों की विस्तृत समीक्षा की गई। साथ ही, इन उपलब्धियों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करने की रणनीतियों पर भी सार्थक चर्चा हुई।
यह कार्यशाला निपुण बिहार के लक्ष्यों की प्राप्ति और पूरे राज्य में FLN कार्यक्रम के प्रभावी क्रियान्वयन को नई गति मिलेगी।



























