प्रियंका भारद्वाज/पटना, 14 जूलाई : “विद्यार्थियों का हित मेरी सर्वोच्च प्राथमिकता है, अतः हम सबको मिलकर उनकी बेहतरी के लिए कार्य करने की आवश्यकता है ।” उक्त कथन है टीपीएस कॉलेज, पटना के नव नियुक्त प्राचार्य प्रो. तपन कुमार शांडिल्य का जो उन्होंने आज अपनी पहली शिक्षक बैठक की अध्यक्षता करते हुए कही । प्रो शांडिल्य ने राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी) 2020 को प्रभावी ढंग से लागू करने पर बल दिया । उन्होंने विषयों के चयन पर छात्रों को उचित मार्गदर्शन देते हुए उसकी पढ़ाई सुनिश्चित करने की बात कही। उन्होंने कहा, ” यथा संभव सभी एमडीसी विषयों की पढ़ाई सुनिश्चित की जाएगी और पाठ्यक्रम व अध्ययन सामग्री को कॉलेज की वेबसाइट पर नियमित रूप से अद्यतन किया जाएगा ।” उन्होंने एनईपी से संबंधित पुस्तकों की व्यवस्था करने, नई पुस्तकों के लेखन को प्रोत्साहित करने और नियमित व्याख्यान (टॉक) एवं सेमिनार आयोजित करने का निर्देश दिया, ताकि विद्यार्थियों को इसका अधिकतम लाभ मिल सके ।
प्राचार्य ने शोध कार्यों को बढ़ावा देने की प्रतिबद्धता जताते हुए कहा, “शोध के क्षेत्र में मौजूद कमियों को यथासंभव दूर किया जाएगा ।” उन्होंने शिक्षकों और विद्यार्थियों को शोध के लिए प्रेरित करने और आवश्यक संसाधन उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया ।
बैठक में आंतरिक गुणवत्ता आश्वासन प्रकोष्ठ (आईक्यूएसी) की समन्वयक प्रो. रूपम, प्रो. श्यामल किशोर, प्रॉक्टर प्रो. अबू बकर रिजवी, डॉ. विजय कुमार सिन्हा, प्रो. अंजलि प्रसाद, प्रो हेमलता सिंह, डॉ शशिभूषण चौधरी, डॉ धर्मराज राम, डॉ. ज्योत्सना कुमारी, डॉ. विनय भूषण कुमार, डॉ. सुशोभन पलाधि, डॉ मुकुंद कुमार, डॉ नूपुर, डॉ उषा किरण, डॉ दीपिका, डॉ शशि प्रभा दुबे, डॉ सुनीता कुमारी, डॉ उषा किरण, डॉ प्रीति कुमारी, डॉ नीरज कुमार रंजन, डॉ सांनदा सिन्हा, डॉ निशु सिन्हा, डॉ तरन्नुम नसीम, डॉ. देवारति घोष, डॉ. शशि शेखर सिंह, डॉ ओंकार पासवान, डॉ मनीष कुमार चौधरी सहित विभिन्न विभागाध्यक्ष उपस्थित थे । इस अवसर पर उन्होंने रसायन विज्ञान विभाग के नवनियुक्त सहायक प्राध्यापक डॉ उमेश कुमार का स्वागत करते हुए उन्हें शिक्षण कार्य के साथ साथ बेहतर शोध कार्य करने के लिए प्रेरित किया ।
प्रो. अबू बकर रिज़वी(मीडिया प्रभारी)टी.पी.एस. कॉलेज, पटना



























