Kaushlendra Pandey:चीन के तियानजिन में आयोजित शंघाई सहयोग संगठन (SCO) शिखर सम्मेलन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट करते हुए लिखा – “At the SCO Summit in Tianjin.”। इस अवसर पर ली गई समूह तस्वीर में SCO से जुड़े सभी सदस्य देशों के राष्ट्राध्यक्ष एक साथ नज़र आए।
यह तस्वीर इस बात का प्रतीक बनी कि दुनिया की बड़ी ताक़तें एक मंच पर आकर साझा हितों पर चर्चा कर रही हैं। भारत, रूस, चीन, पाकिस्तान, किर्गिज़स्तान, कज़ाख़स्तान, ताजिकिस्तान और उज़्बेकिस्तान के नेताओं ने वैश्विक चुनौतियों, क्षेत्रीय शांति और आर्थिक सहयोग पर विचार-विमर्श किया।
प्रधानमंत्री मोदी ने इस बैठक के जरिए स्पष्ट संदेश दिया कि भारत बहुपक्षीय मंचों पर अपनी सक्रिय और संतुलित भूमिका निभा रहा है। विशेषज्ञों के अनुसार, यह सम्मेलन भारत की कूटनीतिक ताक़त को और अधिक सशक्त करेगा और पश्चिमी देशों, विशेषकर अमेरिका, को यह संकेत देगा कि भारत एशिया में सहयोग और नेतृत्व का अहम केंद्र है।
कंट्री इनसाइड न्यूज़ एजेंसी के मुताबिक, तियानजिन में SCO नेताओं का यह ऐतिहासिक मिलन बहुध्रुवीय विश्व व्यवस्था की दिशा तय करने वाला साबित हो सकता है।



























