Kaushlendra Pandey/पटना, 07 सितम्बर 2025/ जदयू प्रवक्ता नवल शर्मा ने जदयू के वार रूम से सोशल लाइव संवाद में कहा कि आजादी के बाद से लेकर आज तक बिहार में नीतीश कुमार जितना बड़ा ना तो कोई प्रशासक हुआ है और ना ही समाज सुधारक। नीतीश कुमार द्वारा बिहार में लाए गए मौन सामाजिक परिवर्तन के संदर्भ में कहा कि नीतीश कुमार का वैचारिक फलक इतना विस्तृत है कि उन्हें इस बात की भी चिंता रहती है कि पर्यावरण में कार्बन का उत्सर्जन कम से कम हो । इसके लिए उन्होंने हरियाली मिशन का भी गठन किया और उन्हें क्लाइमेट लीडर की भी उपाधि मिली । इसी प्रकार शराबबंदी, दहेज प्रथा, बाल विवाह, और पर्यावरण संरक्षण से लेकर महिला सशक्तिकरण और अति पिछड़ा, महादलित सशक्तिकरण समेत विभिन्न क्षेत्रों में कई तरह के दृष्टांत देकर नवल शर्मा ने यह साबित किया कि नीतीश कुमार बिहार में मौन सामाजिक क्रांति के वाहक हैं।
और खास बात यह कि नीतीश कुमार ने बिहार में जो सामाजिक क्रांति लाई वह बिलकुल स्वाभाविक और सहज रूप में घटित हुई। बिना जातीय या वर्गीय तनाव को जन्म दिए बिल्कुल सहज रूप में नीतीश कुमार ने बिहार के सामाजिक जीवन में क्रांतिकारी बदलाव लाया। आज महिलाओं की शिक्षा दीक्षा से लेकर उनके नौकरी रोजगार और जीविका जैसे माध्यमों से आर्थिक स्वावलंबन की जो पटकथा लिखी उसकी गूंज लंबे समय तक सुनाई देगी । मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना भी उनकी ऐसी ही अनूठी पहल है ।
इस लाइव सेशन में नवल शर्मा ने कांग्रेस द्वारा राहुल गांधी को जननायक कहने पर इसे बिहार के समस्त अतिपिछड़ा समाज का अपमान बताया । साथ ही लालू यादव के सामाजिक न्याय की पोल खोलते हुए कहा कि यह सामाजिक न्याय नहीं बल्कि नरसंहारों में दलितों पिछड़ों के खून से सना विशुद्ध जातिवाद था ।


























