नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने आज भारत-रूस ट्रेड फोरम के प्लेनरी सत्र में संयुक्त रूप से हिस्सा लिया। इस महत्वपूर्ण मंच को दोनों देशों के बीच व्यापारिक संबंधों में नई गति लाने वाला कदम माना जा रहा है।
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि यह फोरम न केवल कारोबारी साझेदारी को मजबूती देगा, बल्कि नवाचार एवं विकास के नए आयाम भी खोलेगा। दोनों नेताओं ने पारस्परिक व्यापार, निवेश, तकनीक, ऊर्जा एवं औद्योगिक सहयोग को बढ़ाने पर जोर दिया।
भारत-रूस के बीच लंबे समय से चली आ रही रणनीतिक साझेदारी में व्यापारिक सहयोग को और विस्तार मिलने की उम्मीद है। वैश्विक परिदृश्य में दोनों देशों का आर्थिक सहयोग क्षेत्रीय विकास के लिए भी अहम माना जा रहा है।
(कंट्री इनसाइड न्यूज एजेंसी)


























