Kaushlendra Pandey / मुख्य ब्यूरो नई दिल्ली। Ministry of Electronics and Information Technology ने India AI Impact Summit 2026 के दौरान “New Delhi Frontier AI Commitments” की घोषणा की। यह पहल ग्लोबल साउथ के लिए समावेशी, बहुभाषी और जिम्मेदार AI विकास को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है।
केंद्रीय मंत्री Ashwini Vaishnaw ने कहा, “AI का भविष्य इंसानों का, इंसानों द्वारा और इंसानों के लिए होना चाहिए।” उन्होंने जोर दिया कि AI तक पहुंच का लोकतंत्रीकरण आवश्यक है, ताकि यह तकनीक केवल कुछ देशों या कंपनियों तक सीमित न रहकर व्यापक समाज के सशक्तिकरण का माध्यम बने।
‘New Delhi Frontier AI Commitments’ स्वैच्छिक प्रतिबद्धताओं का एक साझा ढांचा है, जिसका उद्देश्य AI प्रणालियों के विकास और उपयोग को समानता, सांस्कृतिक विविधता और वास्तविक सामाजिक जरूरतों के अनुरूप सुनिश्चित करना है—खासकर ग्लोबल साउथ के देशों के लिए।
इस पहल में भारत-आधारित नवाचार कंपनियां जैसे Sarvam, BharatGen, Gnani.ai और Soket के साथ-साथ वैश्विक फ्रंटियर AI फर्मों ने भागीदारी की।
विशेषज्ञों का मानना है कि यह पहल बहुभाषी AI मॉडल, स्थानीय डेटा सेट और नैतिक गवर्नेंस ढांचे के जरिए भारत और अन्य विकासशील देशों को AI नवाचार के केंद्र में ला सकती है।
#IndiaAIImpactSummit2026 #ResponsibleAI #PeoplePlanetProgress




























