चोरी के सक मे मुस्लिम युवक की पिटाई, हुई मौत
झारखंड में खूनी खेल: चोरी के शक में मुस्लिम युवक की पिटाई, हुई मौत
किसी ने सही कहा है कि एक शक इंसान से कोई भी गलत काम कराने के लिए उत्तेजित कर देता है और कुछ ऐसी ही घटना झारखंड में देखने को मिली है जहां खरसवां में मॉब लिंचिंग की घटना सामने आई है। बस चोरी करने के शक में वहां की भीड़ ने एक मुस्लिम युवक को इतना मारा की उसकी मौत हो गई। बता दें कि पुलिस को सौंपने से पहले भीड़ ने उसकी लगभग 18 घंटे से ज्यादा पिटाई की। युवक को घायल अवस्था में अस्पताल में भर्ती भी कराया गया, जहां शनिवार को उसकी मौत हो गई। बता दें कि युवक की पहचान 24 साल के तबरेज अंसारी के रूप में हुई है।
गौरतलब है कि झारखंड की इस घटना के कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल भी हो चुके हैं। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि कैसे एक शख्स तबरेज अंसारी को डंडे से लगातार मारे जा रहा है। पुलिस रिपोर्ट के अनुसार तबरेज को 18 जून को पुलिस को सौंपा गया था और उससे पहले ही भीड़ ने उसकी जमकर पिटाई की थी। जब शनिवार को उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया तब वहां उसकी मौत हो गई। तबरेज के एक कातिल पहचान पप्पू मंडल के रूप में हुई है, जिसे गिरफ्तार कर लिया गया है।
तबरेज अंसारी कौन था –
तबरेज अंसारी महाराष्ट्र के पुणे में वेल्डिंग का काम किया करता था। वह अपने परिवार के साथ ईद मनाने के लिए ही अपने गांव खरसवां आया हुआ था। बस इस दौरान ही उसके परिवार वाले ने उसकी शादी की भी तैयारी की थी।
जून 18 की बात है जब रात में वह दो लोगों के साथ जमशेदपुर के लिए निकला था। वहीं, झारखंड के एक समाज सेवक औरंगजेब अंसारी ने यह दावा किया है कि तबरेज को नहीं पता था कि वह दो युवक उसे कहां ले जा रहे हैं??? इस खूनी खेल के दौरान वह दोनों युवक मौके से फरार हो गए और भीड़ ने तबरेज को पकड़ लिया और उसको पीटना शुरू कर दिया।
दूसरी ओर तब तबरेज से इस मामले के बारे में पूछा गया तब उसने सभी आरोपों से इनकार कर दिया और कहा कि वह दो युवक जो उसके साथ आए थे उन्होंने ही ऐसा किया है। एक वीडियो में तो यह भी बात सामने आई है कि एक शख्स उससे जय श्रीराम और जय हनुमान कहने को भी लगातार कहे जा रहे है। बताते चलें कि इस पूरे मामले में एफआईआर दर्ज कर ली गई है और आरोपियों को पकड़ने की तलाश जारी है।
CIN के लिए प्रिया सिन्हा, चीफ सब एडिटर की रिपोर्ट