पटना 15 फरवरी2026 /बिहार प्रदेश राष्ट्रीय जनता दल के प्रवक्ता एजाज अहमद ने कहा कि राष्ट्रीय जनता दल ने हमेशा दलितों शोषितों , वंचितों के सम्मान,हक और अधिकार की लड़ाई लड़ी है। और सभी को पता है कि राष्ट्रीय जनता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री लालू प्रसाद जी ने स्वर्गीय रामविलास पासवान को राज्यसभा में उस समय अपने कोटे से भेजने का कार्य किया जब लोजपा के पास एक भी विधायक नहीं था और स्वर्गीय रामविलास पासवान जी स्वयं हाजीपुर लोकसभा से चुनाव में पराजित हो गए थे। तब उस समय लालू प्रसाद जी ने स्वर्गीय रामविलास पासवान जी को राष्ट्रीय जनता दल की ओर राज्यसभा में भेजने का काम किया।
एजाज ने आगे कहा कि स्वर्गीय रामविलास पासवान के निधन के बाद केंद्र की भाजपा के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार ने उनके आवास 12 जनपथ को न सिर्फ खाली करवाने का कार्य किया, बल्कि उनके स्वर्गीय रामविलास पासवान जी के आदमकद प्रतिमा और बाबासाहेब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर के तैल चित्र को दिल्ली की सड़कों पर न सिर्फ फिंकवाने का काम किया, बल्कि दिल्ली पुलिस के द्वारा सामानों को जिस तरह से बुटों से रौंदा गया और उन्हें जिस तरह से अपमानित किया गया,वह बातें चिराग पासवान भूल गए। इतना ही नहीं उस समय लालू प्रसाद जी और तेजस्वी जी ने सामने आकर के न सिर्फ चिराग पासवान के साथ अपनी हमदर्दी का इजहार किया बल्कि उन्हें आश्वस्त किया कि राष्ट्रीय जनता दल उनके साथ पूरी मजबूती के साथ खड़ा रहेगा और उनके संकल्पों में दलित शोषितों, वंचित यू कोहकर अधिकार दिलाने के साथ-साथ रामविलास पासवान जी के प्रति प्रति हमेशा से अनुभूति रही है और आगे भी जारी है।
एजाज ने आगे कहा कि भाजपा को खुश रखने की कवायद में और एनडीए में अपना नंबर गेम बढ़ाने के लिए ही चिराग पासवान ने लोजपा रामविलास के माध्यम से पुतला दहन कार्यक्रम करवा रहे हैं, उसके लिए आम लोग एक ही सवाल उनसे कर रहे हैं,की क्या वह उस अपमान को भूल गए जिसके लिए उनके आंखों में आंसू और दिख रहा था तब उस समय सहारा देने के लिए कोई तैयार नहीं था। तब लालू प्रसाद जी और तेजस्वी जी उनके लिए राजनीति का सहारा बने और आज उस एहसान का बदला वह अपमानित करने वालों के साथ खड़े होकर पुतला दहन का कार्यक्रम चलवा रहे हैं,जो कहीं से भी उचित नहीं है। उनके इस तरह के कृत्यों से कहीं ना कहीं शोषित, वंचित और दलित समाज के लोग ये सवाल चिराग पासवान से पूछ रहे हैं कि आखिर ऐसे कठिन परिस्थिति में जब लालू प्रसाद जी और तेजस्वी जी स्वर्गीय रामविलास पासवान और चिराग पासवान के परिवार के साथ खड़े रहे ,तो इस तरह की राजनीति करने का कारण क्या है यह बात चिराग पासवान को स्पष्ट करना चाहिए।





























