रिपोर्ट: सौरभ निगम-संपादक, लखनऊ ब्यूरो| दिनांक: 1 जून 2025/विश्व स्तर पर पत्रकारों की हत्या और उनके शोषण पर गहरी चिंता व्यक्त करते हुए जर्नलिस्ट प्रोटेक्शन एसोसिएशन के अध्यक्ष विवेक प्रताप सिंह ने कहा कि पिछले पाँच वर्षों में वैश्विक स्तर पर 700 से अधिक पत्रकारों की हत्या हो चुकी है। उन्होंने कहा कि अब समय आ गया है कि सभी पत्रकार एकजुट होकर सत्य की आवाज को बुलंद करें।
लखनऊ में आयोजित संगठन की बैठक में अध्यक्ष ने संगठन के विस्तार की बात करते हुए सभी पदाधिकारियों व सदस्यों से अधिक से अधिक नए पत्रकारों को संगठन से जोड़ने की अपील की।
इस अवसर पर कोषाध्यक्ष नरसिंह नारायण पांडेय ने भी सभी पत्रकारों को संगठित रहने का आह्वान किया। मीडिया प्रभारी सत्येंद्र शर्मा, सचिव अभिषेक सिंह, उपाध्यक्ष रवि जायसवाल सहित अन्य पदाधिकारियों ने संगठन को मजबूत बनाने और पत्रकार हितों की रक्षा हेतु हर समय साथ खड़े रहने का संकल्प लिया।
बैठक में यह सर्वसम्मति से कहा गया कि पत्रकारों को लेकर देश में बढ़ती असुरक्षा चिंता का विषय है, और सरकार को इस पर ठोस कदम उठाने चाहिए। सभी पदाधिकारियों ने पत्रकार सुरक्षा कानून लागू करने की मांग की ताकि पत्रकार स्वतंत्र, निर्भीक और सुरक्षित वातावरण में कार्य कर सकें।
बैठक में प्रमुख रूप से सचिव अभिषेक सिंह, कोषाध्यक्ष नरसिंह नारायण पांडेय, उपाध्यक्ष रवि जायसवाल, मीडिया प्रभारी सत्येंद्र शर्मा, सह संगठन मंत्री मंसूर अहमद, उपसचिव विजय शंकर दुबे, मुजम्मिल, सौरभ, इकबाल, वेद प्रकाश, मोहम्मद शईद, मोहम्मद मंसूर, इशांत दीक्षित, समीर खान, सौरभ निगम, रोशनी सोनकर, पूर्णिमा सोनकर सहित कई सदस्य उपस्थित रहे।



























