प्रियंका भारद्वाज/नई दिल्ली मुख्य ब्यूरो: केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने IIT दिल्ली के छात्रों को संबोधित करते हुए देश को आत्मनिर्भर भारत बनाने में नवाचार और अनुसंधान को बढ़ावा देने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि भारत की प्रगति का मार्ग युवाओं की सोच और उनके इनोवेशन से होकर जाता है।
धर्मेंद्र प्रधान ने कहा कि नई शिक्षा नीति (NEP) 2020 इसी दृष्टिकोण से तैयार की गई है, जिससे छात्रों को न केवल रोजगार योग्य बनाया जा सके बल्कि वे रोजगार देने वाले भी बनें। उन्होंने IIT दिल्ली के छात्रों से आग्रह किया कि वे प्रौद्योगिकी, स्टार्टअप्स और रिसर्च के माध्यम से भारत को वैश्विक स्तर पर नई ऊंचाइयों तक पहुंचाएं।
उन्होंने यह भी कहा कि भारत आज चौथी औद्योगिक क्रांति के दौर में है और ऐसे में कृत्रिम बुद्धिमत्ता (AI), मशीन लर्निंग, रोबोटिक्स और ग्रीन टेक्नोलॉजी जैसे क्षेत्रों में युवाओं की भूमिका बेहद अहम है।
कार्यक्रम में उपस्थित छात्रों ने भी विभिन्न स्टार्टअप्स और इनोवेशन प्रोजेक्ट्स की झलक प्रस्तुत की। मंत्री ने छात्रों की पहल की सराहना की और भरोसा जताया कि IIT दिल्ली जैसे संस्थान आने वाले समय में भारत को तकनीकी रूप से आत्मनिर्भर बनाने में बड़ी भूमिका निभाएंगे।
कंट्री इनसाइड न्यूज एजेंसी


























