पटना डेस्क /🙏मीडिया के मित्रों से अनुरोध🙏प्रखंड, जिला स्तर के पत्रकारों को जागरूक करें। – प्रिंट और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के सभी साथी इस आंदोलन का हिस्सा बनें-मृत्युंजय मानी :अध्यक्ष, बिहार श्रमजीवी पत्रकार यूनियन
🙏मीडिया के मित्रों से अनुरोध🙏 सभी तरह के मतभेद भूलकर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के रास्ते पर चलते हुए सोशल मीडिया के माध्यम से चल रहे आंदोलन को तेज करने में अहम भूमिका निभाएं। सफलता जरूर मिलेगी। मुझे विश्वास है, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार हमारी मांगे जरूर…
पटना ब्यूरो /प्रशासन लॉक डाउन में बने अभिवावक
जीतेन्द्र कुमार सिन्हा, वरीय संपादक /बिहार में चल रही लॉक डाउन की अवधि 25 मई, 2021 (मंगलवार) को पूरी हो जाएगी। सूत्रों से मिल रही जानकारी के अनुसार, राज्य सरकार लॉक डाउन की अवधि जून महीने के प्रथम सप्ताह तक बढ़ाने पर विचार कर रही है। लॉक डाउन की अवधि में…
पटना /साहित्य सम्मेलन द्वारा संचालित हो रही है संस्कृत पाठशाला बच्चे, बूढ़े और जवान सभी सीख रहे हैं संस्कृत बोलना
पटना, २२ मई। बिहार हिन्दी साहित्य सम्मेलन के तत्त्वावधान में इन दिनों संस्कृत बोलना सिखाने का एक अभिनव प्रयोग हो रहा है। सम्मेलन अध्यक्ष डा अनिल सुलभ की अध्यक्षता में प्रति दिन संध्या ४ बजे से एक घंटे की संस्कृत-संभाषण कक्षा ऑन लाइन संचालित की जा रही है।…
पटना डेस्क /फ्रंटलाइन वर्कर घोषित होने के बाद भी लाभ नहीं मिल रहा है पत्रकारों के लिए सोशल मीडिया के माध्यम से बिहार सरकार का ध्यान आकृष्ट कराया जाएगा- मृत्युंजय मानी, अध्यक्ष, बिहार श्रमजीवी पत्रकार यूनियन।
फ्रंटलाइन वर्कर घोषित होने के बाद भी लाभ नहीं मिल रहा है पत्रकारों के लिए सोशल मीडिया के माध्यम से बिहार सरकार का ध्यान आकृष्ट कराया जाएगा। राज्यभर के पत्रकार और आमजन सहोग करें। —मीडिया कर्मियों के लिए ट्यूटर पर करें ट्यूट— – सभी…
पटना /सुमित्रानंदन पंत की जयंती पर साहित्य-सम्मेलन ने श्रद्धापूर्वक किया स्मरण, दी भावांजलि
पटना , २० मई। छायावाद-युग के प्रमुख स्तंभ और प्रकृति के सुकुमार कवि के रूप में सुख्यात हिन्दी के महान कवि पं सुमित्रानंदन पंत, प्रकृति के दिव्य सौंदर्य के चितेरे और मानवतावादी कवि थे। उनकी रचनाओं के विराट विस्तार में प्रकृति का चित्ताकर्षक चित्रण तो है…
पटना डेस्क /बिहार में चक्रवर्ती तूफान ‘ताउते’ का असर,पटना समेत कई जिलों में लगातार बारिश का सिलसिला जारी
विकास कुमार सिंह की रिपोर्ट /बिहार में चक्रवर्ती तूफान ‘ताउते’ का असर, कई जिलों में जोरदार बारिश.चक्रवात ताऊते का असर बिहार में भी दिखने लगा है. पटना समेत कई जिलों में लगातार बारिश का सिलसिला जारी है. सुबह सुबह कई क्षेत्रों में ठंडी हवाओं और बारिश का दौर…
पटना /बिहार हिन्दी साहित्य सम्मेलन इसी वर्ष से देगा कवि राज कुमार प्रेमी, डा शांति जैन तथा रवींद्र राजहंस के नाम पर स्मृति-सम्मान सम्मेलन अध्यक्ष डॉ. अनिल सुलभ ने गीतकार प्रेमी के श्राद्धोत्सव पर की घोषणा
पटना, १२ मई। बिहार हिन्दी साहित्य सम्मेलन, इसी वर्ष से अपने तीन दिवंगत साहित्यकारों कवि राज कुमार प्रेमी, पद्मश्री डा शांति जैन तथा पद्मश्री डा रवींद्र राजहंस की स्मृति में, मूल्यवान साहित्यसेवा करनेवाले हिन्दी-सेवियों को स्मृति-सम्मान से अलंकृत करेगा।…
पटना/ महाकवि काशीनाथ पाण्डेय स्मृति-दिवस पर आयोजित हुई व्याख्यान प्रतियोगिता, जयप्रकाश विश्वविद्यालय छपरा तथा पाटलिपुत्र विश्व विद्यालय में होगा शोध, पाठ्यक्रम में होंग़े शामिल
पटना, १० मई। ‘बयाने-क्रौंच ताईर’ नामक संसार की सबसे लम्बी कविता लिखने वाले हिन्दी के यशमान महाकवि काशीनाथ पाण्डेय के विपुल काव्य-साहित्य पर, जय प्रकाश विश्वविद्यालय, छपरा तथा पाटलिपुत्र विश्वविद्यालय के हिन्दी विभाग में शोध किया जाएगा। दोनों…
पटना /हिन्दी के वरिष्ठ ध्वज-वाहक और दरभंगा के सुप्रसिद्ध समाजसेवी बाबू सुरेंद्र यादव नहीं रहे,उनके निधन पर शोक प्रकट करते हुए, बिहार हिन्दी साहित्य सम्मेलन के अध्यक्ष डा अनिल सुलभ ने कहा कि यादव जी का व्यक्तित्व बहुआयामी और महान था
पटना, ८ मई। हिन्दी के वरिष्ठ ध्वज-वाहक और दरभंगा के सुप्रसिद्ध समाजसेवी बाबू सुरेंद्र यादव नहीं रहे। ७५ वर्ष की आयु में उन्होंने काशी में बनारस हिंदू विश्वविद्यालय परिसर स्थित सर सुन्दरलाल अस्पताल में अपनी अंतिम साँस ली। वे अपने कनिष्ठ पुत्र और…
पटना /डा शांति जैन नहीं गई गीति-धारा की एक जीवंत शाखा सुख गई निधन पर साहित्य जगत मर्माहत, साहित्य सम्मेलन में शोक की लहर
पटना, २ मई। अपनी मूल्यवान साहित्यिक सेवाओं के लिए भारत सरकार के पद्म अलंकरण से विभूषित विदुषी कवयित्री डा शांति जैन के निधन से साहित्य जगत को एक कठोर आघात लगा है। संपूर्ण साहित्यिक-समाज मर्माहत है। वस्तुतः शांति जी नहीं गईं, वो तो अपनी रचनाओं में सदा…
पटना ब्यूरो /साहित्य जगत को एक और बड़ा आघात,नहीं रहीं डा शांति जैन ! कल रात्रि निद्रा में ही देह का त्याग कर दिया -डॉ. अनिल सुलभ, अध्यक्ष -बिहार हिंदी साहित्य सम्मेलन
पटना /साहित्य जगत को एक और बड़ा आघात ! नहीं रहीं डा शांति जैन ! कल रात्रि निद्रा में ही देह का त्याग कर दिया ! पूर्व से ही आघात सह रहे हृदय को एक और बदी चोट लगी ! हमने साहित्य और साहित्य सम्मेलन की एक प्रज्वल प्रतिभा को खो दिया है ! मेरी…
पटना /नहीं रहे गीतों के राजकुमार कवि राजकुमार ‘प्रेमी’ साहित्य-जगत में शोक की लहर, गुल्बीघाट में हुआ अग्नि-संस्कार, बड़े पुत्र चंद्रप्रकाश ने दी मुखाग्नि
पटना /गीतों के राजकुमार थे वो ! हिन्दी भाषा और साहित्य के ही नहीं, साहित्यकारों के भी प्रेमी थे। गीत और गीतकारों के प्रति उनकी श्रद्धा अनन्य थी। साहित्य-सम्मेलन के वे एक सुदृढ़ स्तम्भ थे। उन्हें खोकर आज साहित्य-सम्मेलन उजड़ा हुआ सा अनुभव कर रहा है। उनके…